Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन निकला भब्य शोभा यात्रा , देर रात तक चली दीपोत्सव कार्यक्रम

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( विहार) । अयोध्या में राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जोगबनी के बैनर तले भब्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा माहेश्वरी से निकला जो थाना चौक , हाई स्कूल चौक , नेताजी चौक , बस स्टैंड , मेन बाजार होते बॉर्डर , स्टेशन पर पहुच वापस हुई । शोभा यात्रा में समाज के प्रबुद्धजन साथ साथ चल रहे थे । शोभा यात्रा में भगवान राम के विभिन्न रूप के कटआउट प्रदर्शनी आकर्षक का केंद्र था। रामजानकी मंदिर के विभिन्न मूर्ति को भी शोभा यात्रा में रखा गया था । इस दौरान बाजार के सभी दुकान में झंडा तथा दुकानदार अपने दुकान के सामने केला गाछी गलाकर सजाया था। शोभा यात्रा में जगह जगह रंगोली बना दिखा । आयोजक समिति के द्वारा विभिन्न मंदिर को सजाया गया था । जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे । इस दौरान युवा का झुंड भक्ति गीत पर थिरकते नजर आए तथा जगह जगह पटाखे छोड़े । शोभायात्रा में महिला , युवतियों का उत्साह देखते बन रहा था । सभी के सभी गगनभेदी नारे लगा रहे थे । इस दौरान शहर का वातावरण राममय बना रहा । समाज के हर तबका शोभा यात्रा में शामिल थे । भंडार में लड्डू प्रसाद बितरण किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोगबनी नप के ईओ को मस्जिस्टेट के रूप में नियुक्त किए गए थे । थानाध्यक्ष भगतलाल के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी व पुलिस बल शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे । मुख्य नाका पर एसएसबी अधिकारी के नेतृत्व में जवान तैनात थे वही नेपाल क्षेत्र में एपीएफ और नेपाल पुलिस तैनात दिखे । देर रात तक दीपोत्सव कार्यक्रम चला आयोजक के द्वारा मंदिरों में दीप जलाए गए । सीमा पर तैनात जवान भी दीप जलाकर दीपावली मनाया ।दो दिवसीय भंडारा महाप्रसाद तथा 24 घण्टे अस्टजाम का आयोजन किया गया ।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com