Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मंत्री तथा आजपा के अध्यक्ष को जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ द्वारा सम्मानित किया गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह को जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ के नेतृत्व में अंग बस्त्र तथा मिथिला पेंटिंग से अपने कक्ष मेंस्वागत किए। आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह बैंकिंग तथा वित्तीय संस्था द्वारा ठगी तथा लूट के बिरोध में 25जनवरी(माघ 11गते)को मधेश प्रदेश बंद करने के समर्थन मांगने हेतु जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य आए थे।बंद व्यवसायी के हक हितके लिए किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी दूकान या यातायात को बाधित नहीं किया जाएगा।सिर्फ सरकारी वाहन को ही रोककर सरकार पर दवाब बनाया जाएगा। उद्योग बाणिज्य संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हुलाकी राजमार्ग (पोस्टल रोड)को चौड़ीकरण होना चाहिए।इसे फार लेन बनाना चाहिए। भंसार में तस्करी सामान पकड़ाने वाले सशस्त्र प्रहरी बल को सरकार द्वारा 45प्रतिशत इनाम देने की प्रथा बंद होनी चाहिए ।जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूचि में शामिल हो।इसी तरह की की महत्वपूर्ण बातें कहीं।इस दौरान देश के उन्होंने समसामयिक राजनीति पर चर्चा किए। मौके पर जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के महासचिव मनोज कुमार साह, बरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह,का.का.सदस्य नंद लाल साह, रिंकू साह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *