तेरहवीं पुण्य तिथि पर सहयोग की घोषणा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल चौधरी की पत्नी स्व.अनिता चौधरी की तेरहवीं पुण्य तिथि के अवसर उनके पुत्र द्वय आकाश चौधरी तथा कशिश चौधरी मारवाड़ी सेवा समिति के छात्रवृत्ति कोष में 51हजार,मानव सेवा को 21हजार, जानकी बृद्धाश्रम को21हजार, सीता राम गौशाला को11हजारतथा कबीर बाल आश्रम को 11हजार देने की घोषणा की हैं। घोषणा के समय जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, महासचिव मनोज कुमार साह, बरिष्ट उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह,का.का.नंद कुमार साह, समाजसेवीप्रभु दयाल जालान,राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, मारवाड़ी सेवा समिति के महासचिव तथा नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के अध्यक्ष ने इसकी घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं, उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य हैं।

