चिनी उपमंत्री काठमांडू में
काठमांडू, २६ जनवरी । चिनी कम्युनिष्ट पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय विभाग उपमंत्री सुन हेयान नेतृत्व की एक प्रतिनिधि मण्डल नेपाल आ पहुँची है । भ्रमण टोली ४ दिन तक नेपाल में रहनेवाली है । माल्दिभ्स, बंगलादेश होते हुए टोली नेपाल आई है । नेपाल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, विभिन्न दलों के शीर्ष नेता के साथ भेटवर्ता होने की कार्यतालिका है । बताया गया है कि माघ १४ गते होनेवाला एक राजनीतिक गोष्ठी में भी उन लोगों की सहभागिता रहेगी ।

