Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने की ‘पद यात्रा’ की घोषणा ! विकास आयोजना में दबाव सिर्जना करना मुख्य उद्देश्य

 

काठमांडू, २६ जनवरी । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने ‘पद यात्रा’ करने का निर्णय लिया है । पदयात्रा माघ २१ गते से शुरु होगी और विभिन्न विकास योजना को केन्द्रबिन्दू में रखकर पदयात्रा की जाएगी । बताया गया है कि विकास आयोजना निर्धारित समय में सम्पन्न करने के लिए दबाब सिर्जना हेतु पद यात्रा का कार्यक्रम तय हुआ है ।
पार्टी सहप्रवक्ता प्रतिभा रावल के अनुसार पद यात्रा के लिए २१ विकास आयोजना चयन की गई है और २१ नेता पद यात्रा में सहभागी होंगे । प्राप्त सूचना अनुसार २१ गते सिर्फ एक विकास परियोजना में पद यात्रा करने की कार्यतालिका है । लेकिन उसके बाद पद यात्रा को निरन्तरता दी जाएगी । बताया गया है कि कम से २१ विकास परियोजना में रास्वपा की पद यात्रा होगी । इसके लिए बागमती प्रदेश से ४, कर्णाली प्रदेश से २ और बांकी अन्य प्रदेश से ३–३ विकास आयोजना चयन की गई है, जहां रास्वपा के केन्द्रीय नेता पद यात्रा कर पहुँच जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *