भारतीय राजदूत का एक दिवसीय वीरगंज भ्रमण

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। भारतीय राजदूत महामहिम नवीन श्रीवास्तव का एक दिवसीय वीरगंज भ्रमण मंगलवार को संपन्न हुयी।वे संभवतः प्रथमवार बीरगंज आए थे। विमान स्थल पर भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।वे भारतीय बाणिज्य महादूतावास के बाणिज्य दूत तथा अन्य पदाधिकारी से मिले। जानकारी के अनुसार वे वीरगंज के उद्योग बाणिज्य संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति, पत्रकार तथा अन्य गणमान्य लोगों से मिले।शाम को वे पुनः काठमांडू चले गए।

