काठमांडू महानगर के मेयर और अमेरिकी राजदूत बीच भेंट, बालेन को अमेरिका भ्रमण के लिए निमन्त्रणा
काठमांडू, २ फरवरी । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह और नेपाल के लिए अमेरिकी राजदूत डिन आर थम्सन बीच भेटवार्ता हुई है । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर कार्यालय में सम्पन्न भेटवार्ता में सूचना प्रविधि संबंधी तालीम में सहकार्य के लिए मेयर साह ने प्रस्ताव किया है । मेयर बालेन ने कहा है– ‘आपासी सहकार्य के रुप में हम लोग आईटी संबंधी तालीम संचालन कर सकते हैं । इससे अमेरिकी कम्पनी को जनशक्ति मिल सकता है और नेपाली युवा को रोजगारी ।’
अमेरिकी राजदूत थम्सन ने कहा है कि नेपाल में होनेवाला सिर्जनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अमेरिका की ओर से विज्ञ, व्यापारिक, सामाजिक और नागरिक तह में संबंध बिस्तार के लिए अमेरिका सकारात्मक है । राजदूत थम्सन ने मेयर बालेन को अमेरिका भ्रमण के लिए निमन्त्रणा भी दिया है ।

