Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या : राम मंदिर में 11 दिन में आया 20 करोड़ रुपये का दान

 

अयोध्या

भगवान रामलला के मंदिर में पिछले 11 दिन में 20 करोड़ रुपये का दान आया है. चेक और कैश के जरिये ही नहीं कीमती धातुएं भी रामलाल को दान में चढ़ाई जा रही हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जब से प्रभु राम विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अभी तक लगभग 28 लाख राम भक्तों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया है. राम भक्त दर्शन पूजन करने के साथ ही दिल खोलकर प्रभु राम के मंदिर में दान भी दे रहे हैं. यह आंकड़ा भी लगभग 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. चेक-ड्राफ्ट और नकद मिलाकर सब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा दान अभी तक आ चुका है.

यह भी पढें   वर्तमान दौर की सबसे बड़ी महामारी – संस्कारहीन रिश्ते : कृति जैन

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का हुजूम उमड पड़ा है. देश और दुनिया के राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. रामलला का दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. रामलला को दिल खोल दान भी कर रहे हैं. मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा लोग रामनगरी आ रहे हैं.  तीन फरवरी तक दर्शन करने वाले राम भक्तों की संख्या लगभग 28 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. साथ ही रामलला के लिए भक्तों ने अपने खजाने खोल दिए हैं. प्रतिदिन बड़ा दान समर्पण के स्वरूप में आ रहा है. नकदी और चेक के माध्यम से राम भक्तों ने अपना अंशदान दिया है. भक्तों ने अपने खजाने खोले तो राम मंदिर ट्रस्ट भी उन्हें विशेष सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है. श्रद्धालु जितनी देर रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लग रहे हैं, उतनी ही देर मंदिर में अपने कमाई का अंश दान करने के लिए लग रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य इस बात का दावा कर रहे हैं.

यह भी पढें   चीन द्वारा भेजे गए चार बड़े ड्रोन काठमांडू में परीक्षण के बाद रसुवा की ओर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com