संघीय व्यवस्था असफल हो गया हैः अध्यक्ष यादव

हटौडा, ८ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि वर्तमान संघीय व्यवस्था असफल हो गया है । बुधबार हेटौडा में आयोजित जसपा नगर समिति घोषणा कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका मानना है कि संघीयता ने देश को स्थायित्व नहीं दी है और विकृतियां हटाने में भी संघीयता असफल हो रही है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा कि संविधान में विद्यमान संरचना के कारण स्थानीय और प्रदेशिक सरकार काम नहीं कर पा रही है । उन्होंने कहा– ‘संविधान अनुसार स्थानीय और प्रादेशिक सरकार काम नहीं कर पा रही है, उनको अधिकार से बंचित होना पड़ रहा है । संघीयता जनता की हक अधिकार और समस्या समाधान के लिए होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं है ।’ उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन कर नागरकों की हक अधिकार और विकास सुनिश्चित करना होगा ।
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि देश में संघीयता तो लायी गई है, लेकिन सुशासन नहीं है । उनका मानना है कि सुशासन के बिना आर्थिक समृद्धि सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणस्तर वृद्धि, बेरोजगार समस्या का समाधान, गरीबी न्यूनीकरण जैसे मुद्दा में सरकार को काम करना होगा ।

