नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज हेरॉड नगर समिति का विस्तार
नेपालगञ्ज(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज हेटौडा ने माघ २३ गते मंगलवार को अपनी शाखा एक कार्यक्रम के बीच हेटौडा नगर समिति की विस्तार किया है ।
हेटौंडा उप–महानगरपालिका वार्ड नं.– १० स्थित लिडोइन होटल की सभाकक्ष में आयोजित एक जमघट ने पूर्णप्रसाद अर्याल की अध्यक्षता में ९ सदस्यीय नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज हेटौंडा नगर समिति गठन किया गया है ।
वह जमघट ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज हेटौडा नगर समिति के उपाध्यक्ष में सानुकाजी पाण्डे, सचिव राजेश वाग्ले और कोषाध्यक्ष में सानुकाजी बास्ताकोटी को चयन किया है । इसी तरह हेटौडा नगर समिति के सदस्यों में विज्ञान रिमाल, राजकुमार अर्याल, दिपकराज मिश्र, दिनेश फुयाल और जागृत सुवेदी चयन हुई है ।
जमघट की उदघाटन करने के लिये नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं नेपाल के सब से अधिक रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने पहुँचे थे । उन्हों ने ब्यानर वाचन करके जमघट की उद्घाटन किया था ।
नव गठित हेटौडा नगर समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों को नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज मकवानपुर जिला शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्रमान प्रधान ने शपथ ग्रहण कराया था । इसी तरह प्रेमसागर कर्माचार्य ने नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारी र सदस्यों को प्रमाण–पत्र प्रदान किया था ।

