Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत -नेपाल का रिश्ता अटूट : डा.राम चंद्र पूर्वे

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा नेपाल का रिश्ता अटूट है। त्रेता युग से यह रिश्ता चला आ रहा है जव प्रभु श्री राम तथा जगत जननी माता सीता की शादी संपन्न हुयी थी। उपयुक्त बातें पत्रकारों को पूर्व मंत्री व विहार विधान परिषद के उप सभापति डा.राम चंद्र पूर्वे ने बुधवार जनकपुरधाम में कहीं। उन्होंने कहा कि भले ही नेपाल तथा भारत राजनीति रुप से दो राष्ट्र है लेकिन भौगोलिक रूप से दोनो में एकरूपता है। भाषा,रीति रिवाज, खान-पान, वेशभूषा समान हैं। सुगौली संधि 1816से पहले हमारे पूर्वज भी नेपाली ही थे। अभी भी पुराने खतियान में नेपाल का उल्लेख है।डा.राम चंद्र पूर्वे ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से नेपाल भारत के रिश्तों में कमी आयी है।जो चिंता का बिषय है।डा.राम चंद्र पूर्वे ने जनकपुरधाम की व्यवस्थित सड़क तथा। स्वच्छता पर प्रसन्नता जाहिर की।अपनी धर्मपत्नी के साथ निजी भ्रमण पर आए डा.पूर्वे ने जानकी मंदिर, राम मंदिर,धनुषाधाम में पूजा अर्चना किए। जनकपुर आगमन पर डा .पूर्वे दाम्पत्य को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने अपने कक्ष में मिथिला पेंटिंग, तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया।सम्मान कार्यक्रम के दौरान बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, रघुनाथ साह, प्रभु दयाल जालान सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com