काठमांडू से तीर्थयात्री लेकर जा रही बस धादिङ में दुर्घटनाग्रस्त, ३१ घायल
काठमांडू, १७ फरवरी । तीर्थयात्री लेकर काठमांडू से देवघाट की ओर जा रही यात्रू बाहक बस धादिङ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना में ३१ यात्रू घायल हो गए हैं । बा ५ ख ५०७१ नम्बर की बस देवघाट दर्शन के लिए तीर्थयात्री लेकर जा रही थी । उक्त बस विपरित दिशा से आ रही ट्रक से ठोक्कर खाने से दुर्घना हुई है ।
दुर्घटना में घायल तीर्थयात्रियों की उपचार मलेखु स्थित सामुदायिक अस्पताल में हो रहा है । गम्भीर घायल ६ लोगों को काठमांडू लाया गया है । घायलों में से मकवानपुर के ३२ वर्षीय रत्न तामाङ की अवस्था गम्भीर है । बर्दिया निवासी २५ वर्षीय ट्रक चालक सुरेश चौधरी की शर पर चोट लगी है ।
इसीतरह बस में सवार सारदा काकी, रामहारी के.सी, केशबराज पौडेल, माधव नेपाल, कृष्ण ढुंगाना, सत्यदेवी कँडेल, रामशरण अधिकारी, निर्मला शेढाई, सुर्य खवास, वीरेन्द्र कुँवर, अम्बिका साप्कोटा, एकदत्त सापकोटा, गोमा ढुङ्गाना, दुर्गा थापा, सिता पाण्डे, कुमारी खड्का, लक्ष्मी श्रेष्ठ, लक्ष्मी सुबेदी… तीर्थयात्री घायल हो गए हैं ।

