Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रकृति संरक्षण मानव जाति की साझी चिंता और चुनौती का विषय –राष्ट्रपति पौडेल

 
काठमांडू,फागुन ५– राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि प्रकृति संरक्षण मानव जाति की साझी चिंता और चुनौती का विषय बन गई है । शनिवार ललितपुर में हुए वनजन्तु संरक्षण और वातावरणीय न्याय विषय पर एकदिवसीय सम्मेलन को संबोधन करते हुए उन्होंने यह बात कही है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी पूरा विश्व में जलवायु परिवर्तन के साथ ही अन्य वातावरणीय समस्या बहुत बड़ी चुनौती के रुप में खड़ा है । राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि वातावरण और वन्यजन्तु संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता और अभिरुची बढ़ रही है । उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि वनजन्तु संरक्षण और वातावरणीय न्याय के लिए विद्यमान चुनौती तथा अवसर का सुक्ष्म विश्लेषण करके नीतिगत तरीके से कार्यान्वयन के तह तक जाना होगा ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *