शिक्षको को राजनीतिक दल की सदस्यता देने का काम बन्द किया जाएगा –सहमहामन्त्री पाण्डे
काठमांडू,फागुन ५– नेपाली कांग्रेस के सहमहामन्त्री बद्री पाण्डे ने कहा कि शिक्षकों को पार्टी की सदस्यता देने का जो काम किया जाता है उसे बन्द किया जाएगा । नेपाली कांग्रेस ने विगत में शिक्षकों को राजनीति के केन्द्र में रखा था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । इस बात पर उन्होंने जोड़ दिया है ।
शिक्षा पत्रकार समूह के रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित संसदीय समिति के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में पाण्डे ने यह बात कही कि आने वाले दिनों में शिक्षको को राजनीतिक दल की सदस्यता देने का काम बन्द किया जाएगा ।
उन्होंने स्वीकार किया कि विगत में शिक्षकों को राजनीतिक औजार के रूप में प्रयोग किया गया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ।
‘शिक्षकों को राजनीतिक औजार के रूप में प्रयोग किया ही गया है और ये हमारी ही कमजोरी है । इसमें सुधार करना ही होगा । शिक्षक को राजनीतिक दल की सदस्यता देना बंद करना पड़ेगा । पाण्डे ने कहा कि अब कांग्रेस सदस्यता देने का काम नहीं करेगी ।
शिक्षकों का अपना ही ट्रेड अधिकार दिया गया है । उसी अधिकार का प्रयोग वे कर सकते हैं लेकिन राजनीतिक दल के सदस्य होकर आगे नहीं बढ़ सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अवकाश पाने के बाद चाहे तो राजनीतिक दल के सदस्य बन सकते हैं लेकिन कार्यरत रहने की अवस्था में पार्टी के सदस्य नही हो सकते हैं ।

