शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को दलीय राजनीति से बाहर रखना चाहिएः मुख्यमन्त्री यादव

जनकपुरधाम, १७ फरवरी । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को दलीय राजनीति से बाहर रखना चाहिए । साथ में उन्होंने विकास निर्माण संबंधी कार्य को भी राजनीति से बाहर रखने के लिए आग्रह किया है । मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान द्वारा आज जनकपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मख्यमन्त्री यादव ने कहा– ‘शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास संबंधी आधारभूत संरचना में दलीय राजनीति करना ठीक नहीं है । ऐसी संरचना को राजनीति से दूर रखना ही ठीक है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्दर विकास निर्माण संबंधी कार्य में बजट का अभाव नहीं होगा । उनका मानना है कि प्रतिष्ठान संचालन के लिए आवश्यक रकम मिलनी चाहिए । मुख्यमन्त्री यादव ने कहा कि उपचार के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर जाने की बाध्यता भी ना हो, इसके लिए उपलब्ध साधन और स्रोतों का अधिक सदुपयोग के लिए उन्होंने सुझाव दिया । उन्होंने यह भी प्रतिवद्धता व्यक्त किया है कि इसी महीने के भीतर प्रतिष्ठान में कुलपति नियुक्त होंगे ।
कार्यक्रम को सम्बोन करते हुए मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के सहकुलपति वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अध्ययन–अध्यापन के लिल प्रतिष्ठान को गौरवमय संस्था के रुप में विकास करना चाहिए । इसके प्रति उन्होंने प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।

