Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान ने बनाया सबसे तेज कंप्यूटर

 

टोक्यो. एक जापानी सुपर कंप्यूटर ने एक सेकंड में 10 हजार खरब कैलकुलेशन कर दुनिया की सबसे तेज मशीन का दर्जा पा लिया है। के कंप्यूटर ने अक्टूबर में बने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तब यह एक सेकंड में 8 हजार खरब की गणना एक सेकंड में करता था।

फूजित्सु की कंपनी रिकेन ने यह सुपर कंप्यूटर बनाया है। कंपनी के निदेशक र्योजी नोयोरी ने बताया कि के कंप्यूटर में 88 हजार से ज्यादा प्रोसेसिंग यूनिट लगे हुए हैं। सामान्य कंप्यूटर में सिर्फ 4 प्रोसेसर लगते हैं। इस वजह से सुपर कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर से 10 हजार गुना तेजी से काम करता है। भूकंपीय तरंगों और सुनामी लहरों के इमारतों पर प्रभाव जांचने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *