Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिग बी करेंगे अभि-ऐश के बच्चे का नामकरण, नहीं कर पा रहे और इंतजार

 

ऐश्वर्या जल्द ही उन्हें ऐसी सौगात से नवाजने वाली हैं जो उनके जीवन को नया आकार देगी। ‘प्रतीक्षा’ में प्रतीक्षा हो रही है बच्चन परिवार के इस नए सदस्य की। पूरा परिवार वात्सल्य रस में डूबा हुआ है। हमने अभिषेक के जज्बात टटोले और जानने की कोशिश की कि पापा बनने वाले अभि के मन में क्या चल रहा है?

‘अपनी भावनाओं को मैं शब्दों में ढाल नहीं पा रहा हूं। इस खुशी का अंदाजा केवल वे लोग लगा सकते हैं जो माता-पिता बन चुके हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि इस वक्त मेरी प्रसन्नता का ठौर नहीं है।’

11 /11 /11 को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? आप और मैं तो महज अंदाजा लगा सकते हैं। वे मुस्कराते हुए कहते हैं ‘अंतिम निर्णय तो जूनियर का ही होगा। इन दिनों मेरी तो हर सुबह इसी उम्मीद के साथ हो रही है।

यह भी पढें   गणेश नेपाली आत्मदाह – जाँच समिति का गठन

आपको बेटी की ख्वाहिश है ना? मैं तो बस यह चाहता हूं कि बच्चा स्वस्थ हो। वैसे मेरी दिली तमन्ना तो बेटी पाने की ही है क्योंकि बेटियां पिता के ज्यादा करीब होती हैं। यह लगाव मैंने डैड और श्वेता के बीच भी महसूस किया है।

हर पेरेंट की तरह आपने भी बच्चे के लिए कुछेक नाम जरूर सोच रखे होंगे। मेरा नाम दादाजी (स्व. कवि श्री हरिवंशराय बच्चन) ने रखा था। मैं चाहता हूं कि अब डैड भी इस सुख का आनंद लें। इस पर चर्चा तो हम सभी करेंगे लेकिन फैसला डैड का ही होगा।

यह भी पढें   आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी

बच्चन साहब भी इस नए सदस्य की आहट से से काफी उत्साहित होंगे? हां! वे बेहद खुश हैं। साथ ही मां भी दादी बनने की बात से खासी एक्साइटेड हैं। ऐश और मां सारा दिन बेबी के लिए ही कुछ न कुछ प्लानिंग करती रहती हैं।

अच्छा पिता बनने के लिए क्या आप किताबी ज्ञान भी हासिल कर रहे हैं? वे खिलखिलाते हुए कहते हैं ‘अरे अब तो मैं उन्हें रट चुका हूं।’ वे कहते हैं ‘मुझे पूरा यकीन है कि मैं अच्छा पिता बनूंगा। मैं अपनी बहन के बच्चों का भी अच्छे से ख्याल रखता था।

आने वाले कुछ महीनों तक तो आप कोई आउटडोर शूट नहीं करेंगे? ‘प्लेयर्स’ के रिलीज तक तो नहीं। अभी फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और हम डबिंग वगैरह में व्यस्त हैं। बिपाशा बासु और सोनम कपूर आपको बेस्ट कोस्टार मानती हैं। इस बारे में कुछ कहना चाहेंगे? मैं मानता हूं कि सहकलाकारों के साथ कम्फर्ट लेवल होना चाहिए। बिपाशा और सोनम के साथ काम करके मुझे भी बहुत मजा आया। वे दोनों मेरी अच्छी दोस्त भी हैं। इनके अलावा नील, बॉबी और सिकंदर के मैं काफी करीब हूं। बॉक्स ऑफिस के बजाए सेट पर कोस्टार्स के साथ अच्छा वक्त बिताना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

एक्शन की ओर लौटना आपको कैसा लग रहा है? मुझे चुनौतीपूर्ण काम करना अच्छा लगता है। स्कूल के दिनों में भी मैं ऐसा ही था। दर्शक भी मुझे ऐसे ही ज्यादा पसंद करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *