Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, सोमवार को लेंगे शपथ

 

काठमांडू, फागुन २०– पाकिस्तान संसद में आज वोटिंग के बाद  शाहबाज  शरीफ प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिए गए हैं। अब सोमवार को वो शपथ लेंगे।
२३ दिनों की मशक्कत के बाद आखिर पाकिस्तान को उसका नया प्रधानमंत्री मिल ही गया । शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के २४ वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं । पाक संसद में उन्हें सबसे ज्यादा २०१ वोट मिले हैं । तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी  नेता उमर अयूब खान को सिर्फ ९२ वोट मिले, स्पीकर ने प्रधानमंत्री के रूप में शाहबाज शरीफ के नाम की घोषणा की, इसके बाद  सभी पार्टियों के सदस्यों ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। हालांकि वोटिंग की शुरुआत में ही माना जा रहा था कि शाहबाज शरीफ आसानी से इस रेस को जीत जाएंगे।

यह भी पढें   राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

अब शाहबाज शरीफ कल यानी सोमवार ४ मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी नेताओं को बुलावा भेजने की तैयारी की जा रही है। अब पाकिस्तान में जल्द ही गठबंधन की सरकार का गठन होगा और ये गठन शाहबाज शरीफ की  और बिलावल भुट्टो में होगा, इसके साथ ही कई छोटी पार्टियों का समर्थन भी शाहबाज को मिला है।
दरअसल पाकिस्तान के चुनाव के नतीजों ने किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया ह । इसलिए मुख्य पार्टियां इमरान खान की , नवाज शरीफ की  और बिलावल भुट्टो की   ने जोड़तोड़ और गठबंधन की सियसत खेल खेला। बिलावल भुट्टो के समर्थन देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष शाहबाजÞ शरीफ ने प्रेस–कांफ्रेंस कर ये भी बता दिया था कि उनका पार्टी से ही अब देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। लेकिन एएए और एःी–ल् के एक साथ आने के बावजूद वो बहुमत को छू भी नहीं पा रहे थे, ऐसे में उन्हें पाकिस्तान के दूसरे सियासी दलों और निर्दलियों का भी साथ लेना पड़ा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *