Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री के साथ देउवा की मुलाकात

 

काठमांडू, फागुन २०– नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने आज सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी । प्रधानमंत्री और उनके बीच हुए चर्चा को लेकर उन्होंने शाम में अपने पार्टी के कुछ नेताओं से भी बातचीत की ।
आज सुबह ही प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से भी उन्होंने मिलकर चर्चा की थी । एक नेता के अनुसार प्रधानमंत्री से चर्चा करने बाद शाम को अध्यक्ष देउवा ने पार्टी से प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रियों को अपने निवास में बुलाकर चर्चा की है ।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चर्चा शुरू हो गई कि देउवा अपनी पार्टी के मंत्रियों को बदलने के लिए तैयार हैं । प्रधानमंत्री प्रचंड को सोमवार संसद की बैठक में, विवाद में शामिल मंत्रियों को हटाने की मांग को लेकर मुख्य विपक्षी दलों द्वारा संसद में उठाए गए सवालों का जवाब देने को कहा गया है ।
स्रोत अनुसार प्रधानमन्त्री और देउवा के बीच अख्तियार द्वारा टेरामक्स प्रकरण में बयान लिए जाने वाले स्वास्थ्य मन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत से या तो राजीनामा लिया जाए या फिर विभागीय जिम्मेदारी से हटाया जाए । इन दोनों में से एक विकल्प में पहुँचने पर समझदारी होने का दाबा किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *