प्रचण्ड और ओली पहुँचे माधप नेपाल के घर
काठमांडू,फागुन २२ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल के निवास पर पहुँचे ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने नेपाल को एमाले अध्यक्ष ओली के साथ कोटेश्वर आने की जानकारी दी थी । उसके कुछ ही देर के बाद प्रचण्ड और ओली माधव नेपाल के निवास पर पहुँचे । प्रचण्ड और ओली के साथ ही एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल भी माधव नेपाल के निवास में पहुँचे । लेकिन नेपाली कांग्रेस नेतृत्व के गठबन्धन तोड़कर प्रचण्ड एमाले के पीछे लगने के बाद एकीकृत समाजवादी ने किसी तरह कोई निर्णय नहीं लिया है । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने सोमवार को भी अध्यक्ष नेपाल के निवास में ही जाकर बातचीत की थी ।

