Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरातात्विक महादेव में पूजा के लिए पहुंचे अभिनेता गोविंदा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के मौलापुर नगरपालिका के पतौराधाम अवस्थित पुरातात्विक महादेव में मधानी महोत्सव में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। मंदिर परिसर में मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह ने स्वागत किया।वे मंदिर में पूजा अर्चना किए तथा मधानी यज्ञ में भाग लिए।कुछ देर आराम करने के बाद वे मधानी महोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए।उनको देखने के लिए नेपाल भारत से लाखों दर्शक पहुंचे थे। गोविंदा ने पांच गाना गाए तथा डांस किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोविंदा के अलावा विधायक विनय विहारी, नेपाली फिल्म की चर्चित अभिनेत्री पल साह, भोजपुरी नायिका नीलम गिरि, प्रीति पासवान,गायक रविराज सहित बड़ी संख्या में कलाकार ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन किया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम-जयनगर-अयोध्या ट्रेन अप्रैल 2027 से रामायण सर्किट ट्रेन चलाने पर सैद्धांतिक सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com