Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेशसभा की बैठक आज

 

काठमांडू, फागुन ३० – कर्णाली प्रदेशसभा की बैठक आज होगी । कर्णाली प्रदेश प्रमुख प्रमुख तिलक परियार द्वारा प्रदेशसभा के दूसरे कार्यकाल के तीसरे अधिवेशन के आह्वान साथ ही आज (बुधवार) पहली बैठक की जाएगी । प्रदेशसभा के दूसरे कार्यकाल के तीसरे अधिवेशन आह्वान करने के लिए मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय से प्रदेश प्रमुख समक्ष सिफारिस की गई थी । जिसके अनुसार प्रमुख परियार ने नेपाल के संविधान के धारा १८३ के उपधारा (१) तथा प्रदेश सरकार के(कार्यसम्पादन) नियमावली, २०७४ के नियम २४ अनुसार आज दोपहर ३ बजे बैठक किया जाए । इस तरह तीसरा अधिवेशन का आह्वान किया गया था ।
आज होने जा रही तीसरे अधिवेशन की पहले बैठक के लिए कर्णाली प्रदेशसभा सचिवालय वीरेन्द्रनगर सुर्खेत ने सभा के सम्पूर्ण सदस्यों को जानकारी दी गई है । ये जानकारी प्रदेशसभा सचिव जीवराज बुढाथोकी ने दी । उनके अनुसार कर्णाली प्रदेशसभा नियमावली २०७९, के नियम (३)के उपनियम ३ अनुसार सदस्यों के उपस्थिति के लिए सूचना की है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज इयू से आबद्ध देशों के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मिलेंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *