Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली कल्याण समाज नेपाल ने किया समारोह पूर्वक होली मिलन समारोह

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । तेली कल्याण समाज नेपाल मोरंग जिला कार्यसमिति बिराटनगर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया । इस मौके पर कैलेंडर का विमोचन और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया । इस मौके पर समाज के लिए अच्छे काम करने वाले और सहयोगी लगभग दो दर्जन लोगो को सम्मान किया गया । समाज का मोरंग जिलाध्यक्ष डा. बालकृष्ण साह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तेली समाज के 75 आजीवन सदस्यों को प्रमाणपत्र दिया गया । कार्यक्रम में तेली कल्याण समाज नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तेली , अतिथि मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई , एसपी नबराज कार्की , सहायक सीडीओ प्रदीप कुमार साह , गढ़ी गांवपालिका का उपाध्यक्ष अनीता साह के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *