होली की हुड़दंग में हुई गैंग फाइट दो की हत्या
काठमांडू, चैत १२ – ललितपुर के ढ़ोलाहिटी में दो लोगों की हत्या कर दी गई है । होली खेलने के क्रम में विवाद हुआ जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई । बीति रात ९ बजे दो समूह के बीच गैंग फाइट हुई जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई ।
मृत्यु होने वालों में २८ वर्ष के रेवाज राई और ३० वर्ष के प्रजन राई हैं । शव को पाटन और सुमेरु अस्पताल में रखा गया है । घटना में संलग्न लोगों को आशंका में अभी तक सात को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

