Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोच विचार करके ही नया गठबन्धन बनाया है – प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, चैत १२ – प्रधानमन्त्री एवम् नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने कहा कि हमने बहुत ही सोच विचार करके नया गठबन्धन बनाया है ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा में पार्टी के बागमती प्रदेश समिति की बैठक को सम्बोधन करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय आवश्यकता और जनचाहना को का ध्यान रखते हुए नया गठबन्धन बनाया है ।
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हाल के सत्ता गठबन्धन को लम्बे समय तक ले जाने की सोच के लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं । यह निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया है कि इसे अक्षरशः लागू किया जाएगा ।
गठबन्धन परिवर्तन करने का निर्णय एकाएक नहीं लिया गया था । इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने वामपन्थी शक्ति को एक ही जगह में लाने का लक्ष्य लिया गया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विषय में कुछ समय के भीतर ही आवश्यक निर्णय लेने वाले हैं । सङ्घीय सरकार में परिवर्तन होने के साथ ही प्रदेश सरकार के बारे में भी निर्णय लेने की अवस्था में गठबन्धन में आवश्यक चर्चा करके उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed