Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझाङ तो हम नहीं छोड़ सकते हैं – माधवकुमार नेपाल

 

काठमांडू, चैत १३ – बालुवाटार में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, नेकपा (एमाले) अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल बीच उपनिर्वाचन को लेकर चर्चा हुई है । जिसमें माधव नेपाल ने खुलकर कहा कि कुछ भी हो हम बझाङ तो हम नहीं छोड़ सकते हैं ।
वैशाख १५ गते को होने जा रही इलाम और बझाङ के उपनिर्वाचन के विषय को लेकर उनलोगों के बीच हुई चर्चा के बारे में अध्यक्ष नेपाल ने जानकारी दी । काभ्रेपलाञ्चोक के जिला अधिवेशन में पहुँचे अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि उपनिर्वाचन के बारे में हमलोगों ने चर्चा की है ।
उन्होंने बताया कि हमारी बैठक में तीनों ही दल के नेता थे । चर्चा में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड, एमाले अध्यक्ष ओली और हमारे दल की ओर से मैं था । बैठक में हम तीनों ने पार्टी के सम्बन्ध को लेकर भी बातें की । उन्होंने कहा कि हम तीन अलग अलग पार्टी हैं, अलग अलग ढंÞग से आगे बढ़े ऐसी बातें भी आई । अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि ‘इसी सिलसिले में इलाम और बझाङ की भी बात आई कि जिसमें एमाले का कहना कि हम अलग पार्टी हैं और अपना अलग उम्मीदवार खड़ा करेगे । स्वाभाविक रूप में हम भी अलग पार्टी हैं । कहाँ कहाँ उम्मीदवार खड़ा करेंगे ? कौन कौन हमारा साथ देंगे इस आधार को देखते और सोचते हम आगे बढ़ेंगे । अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि बझाङ के प्रदेश सभा सदस्य के उपचुनाव में एकीकृत समाजवादी किसी भी हालत में उम्मीदवारी देगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि –इस बार बहुत देर नहीं लगेगी । हम बहुत जल्दी ही निर्णय कर लेंगे हम मानसिक रूप से दोनों ही जगहों के लिए उम्मीदवारी देनी होगी । इस मानसिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि ‘हम बझाङ में तो देंगे ही देंगे, कोई हमें रोक नहीं सकता है । बझाङ तो हम नहीं छोड़ सकते हैं ।
एमाले ने इलाम–२ के प्रतिनिधि सभा सदस्य के उपचुनाव के लिए सुवास नेम्वाङ के पुत्र तथा पार्टी कानुन विभाग सदस्य रहे सुहाङ नेम्वाङ को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है ।
बझाङ–१ के प्रदेश सभा उपचुनाव के लिए दमनबहादुर भण्डारी को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है ।
सत्ता के नेतृत्व करने वाले माओवादी केन्द्र ने अभी तक चर्चा ही नहीं की है । सत्ता में रहे राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने गठबन्धन घटकबीच सहकार्य से इन्कार कर चैत १७ गते उम्मीदवार घोषणा करने की तैयारी कर ली है । रास्वपा ने उपचुनाव के लिए सहमहामन्त्री कविन्द्र बुर्लाकोटी को इलाम में ही काम करवा रही है ।
एकीकृत समाजवादी ने भी उम्मीदवार सिफारिस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिला और प्रदेश को निर्देशन दिया है ।

यह भी पढें   सभापति रामाशीषयादव ने नवनिर्मित गणेश मंदिर का किया उद्घाटन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com