Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहाड़ी क्षेत्र के विकास में सरकार प्रतिबद्ध है – मुख्यमन्त्री कार्की

 

काठमांडू, चैत १३ – कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री केदार कार्की ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।
कोशी प्रदेश मुख्यमन्त्री सम्पर्क कार्यालय धनकुटा में मन्त्रिपरिषद् बैठक के लिए धनकुटा आए मुख्यमन्त्री कार्की ने कहा कि विकास कार्य जनता के साथ जोड़ने के लिए सरकार की नीति में सुधार आवश्यक है । धनकुटा के पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमन्त्री कार्की ने कहा कि विगत के प्रदेश सरकार ने धनकुटा में सम्पर्क कार्यालय की स्थापना की थी ।
उन्होंने कहा कि उस समय सञ्चालन नहीं हो पाया सम्पर्क कार्यालय अब नियमित रूप में सञ्चालन होगा । आज मुख्यमन्त्री कार्की धनकुटा में आयोजन होने वाले प्रदेश योजना आयोग के योजना में सुझाव सङ्कलन कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य स्वयंसेविका के साथ अन्तक्र्रिया, धनकुटा औद्योगिक ग्राम का अवलोकन, खिलाड़ी सम्मान कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए आए हैं । ये जानकारी मुख्यमंत्री प्रेस सलाहकार लीलाबल्लव घिमिरे ने दी है ।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com