धनगढी में पुलिस जवान मृत अवस्था में मिल गए
काठमांडू, ४ अप्रील । धनगढी में एक पुलिस जवान मृत अवस्था में पाए गए हैं । दार्चुला जिला शैल्यशिखर–९ स्थायी निवासी सुरज विक जिला पुलिस कार्यालय बझाङ में कार्यरत थे । धनगढी उपमहानगरपालिका–७ स्थित मनेहरा सामुदायिक वन में विक मृत अवस्था में पाए गए हैं । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार बुधबार शाम में विक एक वृक्ष में लट्के हुए स्थिति में मिल गए थे । प्रारम्भीक अनुसन्धन में पता चला है कि विक बझाङ से छुट्टी लेकर धनगढी आ रहे थे ।

