Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नव सम्वत्सर अवसर पर 47वीं वाहिनी स.सी.ब रक्सौल (बिहार) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 

नव सम्वत्सर एवम् नवरात्रि आरम्भ तथा आगामी रामनवमी के विशिष्ट अवसर के उपलक्ष्य में 47वीं वाहिनी स.सी.ब रक्सौल (बिहार) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

नव सम्वत्सर एवम् नवरात्रि आरम्भ तथा आगामी रामनवमी के विशिष्ट अवसर के उपलक्ष्य में 47वीं वाहिनी स.सी.ब रक्सौल (बिहार) में रक्तदान शिविर का आयोजन वाहिनी- चिकित्सालय द्वारा किया गया ।

इस रक्त-दान शिविर में वाहिनी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यवाहक कमान्डेंट श्री अगाले प्रियदर्शन अरुण, उप कमान्डेंट 47वीं वाहिनी की प्रेरणा से उक्त शिविर भारतीय रेड क्रॉस, मोतिहारी के सहयोग से आयोजित किया गया ताकि असहायों की निःस्वार्थ सेवा हो सके और बल के ध्येय वाक्य “सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व” का उद्देश्य भी पूरा हो सके । इस शिविर में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री अगाले प्रियदर्शन अरुण ने स्वयं रक्तदान किया और उनके साथ एक अधीनस्थ अधिकारी एवं 20 जवानों ने रक्तदान कर कुल 22 यूनिट रक्त-दान किया ।

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल इसी प्रकार से मानव चिकित्सा शिविर एवम् पशु चिकित्सा शिविर लगाकर सीमा क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहा करती है साथ ही नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के द्वारा नागरिकों को स्वावलम्बी बनाने का कार्य भी करती रहती है ।
जैसा कि विदित है कि कल से ही नव सम्वत्सर एवम् नवरात्रि आरम्भ है और ऐसे विशेष अवसर पर यह परोपकारी भाव भावित आयोजन कर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने देश के नागरिकों के लिए निःस्वार्थ सेवा कर अपने कर्तव्य के उत्तरदायित्व को बख़ूबी पालन किया है । सीमा पर अपनी व्यापक उपस्थिति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सशस्त्र सीमा बल सदैव तत्पर रहा करती है जिसका उक्त कार्यक्रम जीता जागता उदाहरण हैं । ध्यातव्य है कि गत एक माह के भीतर ही वाहिनी द्वारा यह दूसरा रक्तदान शिविर शिविर आयोजित किया गया है । इस शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी, मोतिहारी के डॉ० अशोक कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन ओम प्रकाश यादव एवम् सहायक तकनीशियन विनोद कुमार श्रीवास्तव की महती भूमिका रही । इस दौरान वाहिनी के चिकित्सक डॉ० प्रतीक रंजन (GDMO), उप कमान्डेंट श्री अगाले प्रियदर्शन अरुण, अधिकारियों के अलावा अधीनस्थ अधिकारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा और जवानों एवं मीडिया कर्मियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सकारात्मक सफलता में महती भूमिका निभाई ।
सादर ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com