Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीपचंद्रन नायर नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर

 

काठमान्डू14 अप्रैल

 

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीपचंद्रन नायर, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, पीएचडी, डीजी असम राइफल्स  नेपाल की आधिकारिक यात्रा के लिए  काठमांडू आए हैं।

अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने भारतीय गोरखा सैनिक निवास, पेंशन भुगतान कार्यालय, पोखरा और पेंशन भुगतान कार्यालय, धरान का दौरा किया और काठमांडू, पोखरा और धरान में नेपाल में रहने वाले पूर्व गोरखा सैनिकों को भी संबोधित किया।

यह भी पढें   सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक पदमुक्ति

उन्होंने गोरखा सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा की और राष्ट्र के प्रति उनके साहस और समर्पण की सराहना की।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने पूर्व वीर गोरखा सैनिकों के अमूल्य त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि असम राइफल्स, भारतीय सेना और भारत सरकार हमेशा गोरखा सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने काठमांडू में भारतीय दूतावास में नेपाल में भारतीय राजदूत महामहिम श्री नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने नेपाली सेना के मुख्यालय जंगी अड्डा में नेपाली सेना प्रमुख श्री प्रभु राम शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय दूतावास के रक्षा प्रभाग के कर्मचारियों द्वारा निभाई गई कुशल और पेशेवर भूमिका की सराहना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *