जनकपुरधाम में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनाया गया

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रविवार को जनकपुरधाम के ततमा कुटी में राष्ट्रीय ततमा समाज के अध्यक्ष रामाशीष दास की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया । इस जयंती समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए प्रा.बालकेश्वर ठाकुर ने कहा कि संविधान निर्माता ने भारत में दलित , जनजाति समाज को नौकरी तथा राजनीति में संविधान में आरक्षण की व्यवस्था किए। जिसके फलस्वरूप भारत में दलित तथा जनजाति समाज नौकरी तथा राजनीति में उचित हिस्सेदारी मिली। आगे उन्होंने कहा कि नेपाल में भी भारत की तरह दलित को सरकारी तथा राजनीति क्षेत्रों में आरक्षण मिलनी चाहिए। इस जयंती समारोह में जसपा के नगर उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष कैलाश दास, नेपाली कांग्रेस के नेता राम केवल शर्मा, पंच लाल दास, जगदीश दास दलित, रघुनाथ दास ,राजदेव दास, ललिता देवी दास, ब्रह्मदेव दास, राम सेवक दास,राम चंद्र दास, रोहित दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

