Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी कम्युनिस्ट साइनबोर्ड रखकर काम कांग्रेस के पक्ष में कर रही है –ओली

 


काठमांडू, वैशाख ३ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि एकीकृत समाजवादी कम्युनिस्ट साइनबोर्ड रखकर काम कांग्रेस के पक्ष में कर रही है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है ।’ एमाले संसदीय दल के सोमवार को हुई बैठक में अध्यक्ष ओली ने यह बात कही साथ ही एकीकृत समाजवादी द्वारा लिए गए इस निर्णय को अराजनीतिक बताया है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश सरकार के गठन में कांग्रेस गठबन्धन का साथ देने के लिए एकीकृत समाजवादी की आलोचना की है और यह भी कहा ये अराजनीतिक तथा दक्षिणपन्थी अवसरवादी चरित्र को दिखाती है ।
इससे पहले उन्होंने कहा कि ‘इस पार्टी ने विपक्ष की उम्मीदों को बढ़ाने और लोगों में कुछ हद तक निराशा बढ़ाने के लिए कदम उठाए । ’
आन्तरिक रुप में एकीकृत समाजवादी के बोली और व्यवहार में बार्गेनिङ करने नीति दिखती है और सुदूरपश्चिम में बाहर से ही यह दिखाई भी दी । उन्होंने यह भी कहा कि ‘दक्षिणपन्थी अवसरवादी चरित्र बहुत ही नंगे ढंग से प्रकट हुआ है । उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट साइनबोर्ड रखकर काम कांग्रेस के पक्ष में कर रही है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *