Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी जरलहवा टोल की पूरी बस्ती आग से तबाह

 

जनकपुरधाम 25अप्रैल

महोत्तरी के मटिहानी नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 जरलहवा टोल में भीषण आग लगने से पूरी बस्ती जल कर राख हो गई है ।

बुधवार की सुबह 10 बजे लगी आग ने पूरी बस्ती को तबाह कर दिया है. मटिहानी नगर पालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल ने बताया कि आग से इस बस्ती के सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गये.

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की धन-संपत्ति, भोजन, कपड़े नष्ट हो गये हैं.

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

मेयर मंडल ने बताया कि नगर पालिका की दमकल गाड़ियों के साथ जलेश्वर नगर पालिका, गौशाला, रामगोपालपुर, जनकपुरधाम उपमहानगर की दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

मेयर मंडल ने कहा कि  फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ-साथ नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पा लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com