Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेस्टइन्डिज ए के साथ खेलने के लिए नेपाली टीम की घोषणा

 

काठमांडू, वैशाख १३– घरेलु टोली नेपाल ने वेस्ट इन्डिज ए के साथ पाँच टी–२० सिरिज के लिए १६ सदस्य टीम की घोषणा कर दी है । एसीसी प्रिमियर कप में नहीं रहने वाले आरिफ शेख और तीव्र गति के गेंदबाज आकाश चन्द को भी टीम में शामिल किया गया है ।
आरिफ मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं तो वही आकाश तीव्र गति के बॉलर हैं । युवा तीव्र गति के बॉलर कमलसिंह ऐरी भी टीम में आ सकते हैं ।
नेपाल ने अन्य टीम में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया है । नेपाल और वेस्टइन्डिज ए के बीच पहला खेल शनिवार को खेला जाएगा । नेपाल ने जेठ में होने वाले आईसीसी टी–२० विश्वकप से पहले इस सिरिज को तैयारी के रुप में लिया है ।
नेपाल की टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, अनिल शाह, आरिफ शेख, सन्दीप जोरा, दीपेन्द्रसिंह ऐरी, कुशल मल्ल, गुलशन झा, ललित राजवंशी, करण केसी, सोमपाल कामी, प्रतिश जि.सी., अभिनाश बोहरा, विवेक यादव और आकाश चन्द ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *