सरकार परिवर्तन संबंधी अफवाह निराधार हैः पौडेल

काठमांडू, २५ अप्रील । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष तथा पूर्व अर्थ मंत्री विष्णु पौडेल ने कहा है कि सरकार परिवर्तन संबंधी मुद्दा को लेकर बाजार में जो अफवाहे हैं, वह निराधार है । उन्होंने कहा कि सरकार अस्थिर नहीं है, स्थिर है, बाजारी अफवाह के पिछे लागने की जरुरत नहीं है । उपाध्यक्ष पौडेल ने कहा है कि राजनीतिक स्थिरता के विरुद्ध रहे व्यक्ति तथा समूह की ओर से सरकार को लेकर लेकर आफवाहें फैल रही है । ्
बजेट निर्माण संबंधी विषय को लेकर अर्थमन्त्री वर्षमान पुन की ओर से आयोजित पूर्व अर्थमन्त्रियों की बैठक में सुझाव देते हुए नेता पौडेल ने कहा कि बाजारी अफवाह को छोड़ कर सरकार को अपनी काम करनी चाहिए और अर्थमन्त्री वर्षमान पुन को भी बजट निर्माण में लगना चाहिए । उन्होंने अर्थमन्त्री पुन से यह भी कहा कि पपुलिष्ट बजट की जरुरत नहीं है, जो कार्यान्वयन हो सकता है, वही बजट निर्माण होना चाहिए ।
उपाध्यक्ष पौडेल ने कहा है– ‘संसद् में किसी भी पार्टी की बहुमत नहीं है । सरकार की अस्थिरता संबंधी मुद्दा को लेकर जो भी प्रचार हो रहा है, उससे प्रभावित होने की कोई भी जरुरत नहीं है । निश्चिंत होकर बजट निर्माण करना चाहिए, अर्थमन्त्री जी को मेरी यही सुझाव है ।’

