लुंगेली को दिया गया श्रम तथा यातायात मन्त्रालय की जिम्मेदारी
काठमांडू, वैशाख १३– मधेश प्रदेश में नेकपा एकीकृत समाजवादी से बिना विभागीय मन्त्री की शपथ लेने वाली बेची लुंगेली ने श्रम तथा यातायात मन्त्रालय की जिम्मेदारी संभाली हैं ।
गत वैशाख ६ गते विना विभागीय मन्त्री की शपथ लेने वाली लुंगेली ने आज मन्त्रालय के पदभार को ग्रहण किया है । इसी तरह माओवादी केन्द्र से विनाविभागीय मन्त्री रहे भरतप्रसाद साह अर्थ मन्त्रालय लेने के लिए अड़े हुए हैं । मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव ने चौथी बार विश्वास मत लेने से पूर्व अर्थ मन्त्रालय उन्हें देने का वचन दिया था । अब वो अर्थ मंत्रालय देने की मांग कर रहे हैं ।
मुख्यमन्त्री यादव ने उन्हें अर्थ नहीं देकर वन तथा वातावरण मन्त्रालय देने की बात की लेकिन साह इस मन्त्रालय को नहीं लेना चाहते हैं इसलिए वो इसे अस्वीकार करते आ रहे हैं ।
जनमत द्वारा छोडेÞ गए श्रम तथ यातायात मन्त्रालय और लोसपा द्वारा छोडेÞ गए वन तथा वातावरण मन्त्रालय मुख्यमन्त्री ने स्वयं अपने पास रख लिया था ।


