लगानी सम्मेलन का आज दूसरा दिन उर्जा पर होगी चर्चा
काठमांडू, वैशाख १७ – लगानी सम्मेलन के दूसरे दिन आज भी विभिन्न गंभीर विषयों पर चर्चा की जाएगी । आज पहले ही सत्र में ‘नेपाल में नवीकरणीय ऊर्जा की सम्भावना’ विषय पर चर्चा की जाएगी ।
रविवार से ही काठमांडू में शुरु हुए लगानी सम्मेलन का आज दूसरा दिन है और आज अर्थमन्त्री वर्षमान पुन विकास साझेदार प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे । पहले सत्र में ‘नेपाल में नवीकरणीय ऊर्जा की सम्भावना’ विषय में आज चर्चा होगी ।
इस सत्र में ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाइ मन्त्री शक्तिबहादुर बस्नेत, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय के सचिव दिनेशकुमार घिमिरे, नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ, स्वतन्त्र ऊर्जा उत्पादकों की संस्था (इप्पान) के अध्यक्ष गणेश कार्की आदि वक्ता हैं ।
‘नवप्रवर्तनीय आर्थिक परिदृश्य’ विषय सत्र में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी, ‘नेपाल में हरित और जलवायु अनुकूलन व्यवसाय में लगानी के अवसर’ विषय के सत्र में उपप्रधानमन्त्री एवं परराष्ट्रमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, ‘यातायात पूर्वधार सुधार’ विषय के सत्र में उपप्रधानमन्त्री एवं भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ, राष्ट्रीय योजना आयोग के सदस्य प्रा.डा. सङ्गीता सिंह, काठमांडू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा.डा. भोला थापा तथा प्राध्यापक डा. सुरेशराज आचार्य आदि वक्ता हैं ।
सम्मेलन में समानान्तर बहस सत्र का भी सञ्चालन किया जाएगा । समापन सत्र में सत्तारुढ नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सम्बोधन करेंगे । साथ ही समापन मन्तव्य अर्थमन्त्री पुन देंगे ।
इससे पहले सम्मेलन के पहले दिन रविवार को कुछ महत्वपूर्ण परियोजना के सहमति पत्र में हस्तक्षार किए गए तथा लगानी की भी घोषणा की गई । सम्मेलन के विषयगत चर्चा सत्र के क्रम में ‘नेपाल में लगानी के अवसरों, ‘नेपाल में लगानी की सफलता की कथा’, ‘आशयपत्र के लिए परियोजनाओं की प्रस्तुति (सोकेसिङ)’ की गई थी ।


