नेपाल पत्रकार महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन आज
काठमांडू, वैशाख २१– नेपाल पत्रकार महासंघ का केन्द्रीय महाधिवेशन आज से काठमांडू में शुरु हो रहा है । महाधिवेशन आज और कल मिलाकर दो दिन चलेगा ।
सुबह ८ बजे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा राष्ट्रीय सभागृह में महाधिवेशन उदघाटन किया जाएगा । उससे पहले पत्रकारों द्वारा शान्ति वाटिका से राष्ट्रीय सभागृह तक प्रभातफेरी निकालेजाएंगे ।
केन्द्रीय महाधिवेशन में सहभागी होने के लिए देशभर के पत्रकार काठमांडू पहुँच चुके हैं । केन्द्रीय महाधिवेशन में राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की भी सहभागिता होगी ।
केन्द्रीय महाधिवेशन में महासचिव रोशन पुरी के सांगठनिक और कोषाध्यक्ष कलेन्द्र सेजुवाल का आर्थिक प्रस्ताव सम्मेलन में पेश किया जाएगा । उसपर चर्चा के बाद पारित करने की कार्यसूची है ।
इससे पहले गत चैत ७ गते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय समिति की बैठक ने वैशाख २१ गते लुम्बिनी में केन्द्रीय महाधिवेशन करने का निर्णय किया था लेकिन बाद में काठमांडू में ही किया जाए यह तय किया गया ।
केन्द्रीय महाधिवेशन के एक महीना के बाद महासंघ में नए नेतृत्व का चयन करने की विधान में व्यवस्था है । इसके लिए महासंघ के निर्वाचन आगामी जेठ १९ गते करने का निर्णय केन्द्रीय समिति की बैठक में किया जा चुका है।
इस बार महासंघ ने प्रत्यक्ष निर्वाचन का अभ्यास कर रही है । केन्द्र, प्रदेश और जिला समिति की मतपेटिका प्रत्येक शाखा में रखकर प्रत्यक्ष निर्वाचन किया जाएगा ।

