Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ भागों में आंधी तुफान की संभावना

 

काठमांडू, वैशाख २१– जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोशी और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में आंधी तुफान आने की संभावना है । विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों दैनिक जनजीवन के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ने की संभावना है । इसलिए विभाग ने आवश्यक सतर्कता अपनाने का अनुरोध भी किया है ।
अभी देश में पश्चिमी वायु और स्थानीय वायु का आंशिक प्रभाव कायम है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा बाकी भाग में मौसम साफ रहेगा ।
विभाग के अनुसार आज दिन में लुम्बिनी, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश में कही कही बादल छाए रहेगे और बाकी भाग में मौसम साफ रहेगा । रात में सुदूरपश्चिम, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग में साधारणतया बादल छाएं रहेंगे तथा अन्य क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *