Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मटीहानी जरलहवा के पिडितों को प्रदेश सरकार विशेष राहत दे

 


जनकपुरधामः बैशाख २१ गते । तराई-मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष वृषेशचन्द्र लाल, नेपाली काँग्रेस के नेता रामसरोज यादव, तमलोपा के वरिष्ठ नेता डा. विजयकुमार सिंह, नेपाली काँग्रेस के नेता जीवनाथ ठाकुर, तमलोपा के रविशंकर सुभाष, उमेश मण्डल, बिभा ठाकुर, बिमला साह, बैध्यनाथ साह आदि सम्मिलित प्रतिनिधि मण्डल ने आज मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव से मटीहानी जरलहवा के पिडितों को प्रदेश सरकार विशेष राहत देमुलाकात कर आग लगने पूर्णतः राख में परिणत मटीहानी के जरलहवा टोल के जनता के लिए प्रदेश सरकार से विशेष राहत सहयोग की मांग की है । उनका कहना है लगभग १५० घर पूर्णतः जल कर समाप्त हो जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार उनके बास स्थान पुनर्निर्माण के लिए कोई पैकेज घोषित नहीं किया है । प्रचण्ड गर्मी में लोगों को बाहर रहना पड़ता है और बास स्थान निर्माण के लिए कोई सहयोग नहीं है । वे एक द्वार प्रणाली के नाम पर किसी संगठन वा गैर सरकारी संस्थाओं को राहत वितरण करने से भी रोका जा रहा है कहते हुए आपत्ति व्यक्त की । प्रशासन, स्थानीय सरकार, प्रदेश या संघीय सरकार राजनीतिक क्रेडिट के लिए काम न करे । सरकारी राहत जनता की पैसा से है, उसे व्यक्तिगत होने का भ्रम पैदा नहीं किया जाय ।
गत बैशाख १२ गते आग के प्रकोप से जरलहवा टोल के १५० घर पूर्णतः जल गया था । प्रतिनिधि मण्डल ने टोल के बासिन्दों के लिए बसोबास या अन्य राहत व्यवस्था में प्रदेश सरकार ने अभी तक कुछ किया है ऐसा कोई खबर नहीं है कहते हुए क्षोभ व्यक्त किया । हलांकि प्रतिनिधि मण्डल को मुख्यमन्त्री ने सहयोग सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की सक्रियता की विवरण दी ।
प्रतिनिधि मण्डल ने मधेश में भूमिगत जलस्तर की गिरावट पर भी मुख्यमन्त्री का ध्यान आकृष्ट किया और तत्काल विज्ञों के सहयोग तथा सल्लाह पर भूमिगत जल भण्डार रिचार्जिंग के लिए अल्पकालिन/दिर्घकालिन योजनायें संचालित करने की मांग की ।
नेताओं ने मधेश में आये दिन हो रहे हत्या और दुर्घटनाओं पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए सुरक्षा के लिए जिम्मेवार निकायों को सतर्कता बढाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह भी किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed