Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अग्रहरी सेवा समाज द्वारा अग्निपीडित परिवारको राहत सामाग्री वितरण

 

भैरहवा, हिमालिनी सवाददाता, रूपन्देही, महेश गुप्ता । अग्रहरी सेवा समाज, रूपन्देही परिवार द्धारा रोहिणी गाँउपालिका के विभिन्न स्थान मे लगी आग से प्रभावित पीडित २० घरपरिवार को राहत सामाग्री वितरण किया गया ।

अग्रहरी सेवा समाज ने श्री पिपरहवा माध्यमिक विद्यालय,पिपरहवा ,रोहिणी गाउँपालिका वडा नं. ५ रुपन्देही के परिसर मे एक कार्यक्रम के बीच २० घर परिवार को २५ किलो चावल, २.५ किलो दाल ,१ लिटर तेल, ५ किलो आटा ,१ किलो सोयाविन ,५ किलो आलू ,२ किलो प्याज, १ पैकेट नमक , १ किलो भुजा , १ पैकेट फुरनदाना,१२ पीस बिस्कुट एवं १ पीस प्लास्टिक बाल्टी , १ पीस मग वितरण किया गया जिसकी जानकारी समाज के अध्यक्ष त्रिभुवन अग्रहरी ने दी है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम स्थगित

राहत वितरण कार्यक्रम मे अग्रहरी सेवा समाज,रूपन्देही के अध्यक्ष त्रिभुवन अग्रहरी,उपाध्यक्ष दयासागर अग्रहरी ,सचिव श्रीप्रसाद अग्रहरी ,सह-सचिव राजकुमार अग्रहरी, कोषाध्यक्ष मधु अग्रहरी ,सदस्य विनोद अग्रहरी ,अग्रहरी युवा मंच के अध्यक्ष उमेश अग्रहरी, अग्रहरी महिला मंच की अध्यक्ष आरती अग्रहरी,रोहिणी गाउँपालिका वडा नम्बर ५ के वडाध्यक्ष घनश्याम सिंह क्षेत्री ,पिपरहवा माध्यमिक विद्यालय, पिपरहवा के अध्यक्ष बैजनाथ अग्रहरी,संस्थापक अध्यक्ष जोगेन्द्र अग्रहरी, निवर्तमान अध्यक्ष सियाराम अग्रहरी ,सल्लाहकार राकेश अग्रहरी, गंगासागर अग्रहरी लगायत अग्रहरी समाज के सम्पूर्ण पदाधिकारी एवं स्थानीयवासी उपस्थिति रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com