Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा में फूट…नई पार्टी के लिए निवेदन

 

काठमांडू, वैशाख २३ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) में एकबार फिर से फूट पड़ी है । पार्टी टूटने के साथ ही एक नई पार्टी भी बनी है । संघीय परिषद् अध्यक्ष ओशक राई बहुमत सांसद के समर्थन में अपने नेतृत्व में नया दल दर्ता के लिए रविवार निर्वाचन आयोग में निवेदन दिया है ।
प्रतिनिधिसभा में जसपा के १२ सांसद हैं । जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उपप्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं । जब मंत्री यादव अमेरिका की यात्रा पर थे, अशोक राय समूह ने मौजूदा वन और पर्यावरण मंत्री नवलकिशोर साह सुडी की संलग्नता में एक नई पार्टी दर्ता के लिए एक निवेदन प्रस्तुत किया ।
नये दल में राई और सुडी के साथ ही प्रदीप यादव, रञ्जु झा, वीरेन्द्र महतो, हसिना खान और सुशीला श्रेष्ठ हैं । दल दर्ता के निवेदन देने के समय वे सभी आयोग पहुँचे थे ।
नये दल का नाम जनता समाजवादी पार्टी प्रस्ताव किया गया है । जिसके अध्यक्ष पद के लिए अशोक राई का और संघीय परिषद् अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ का नाम प्रस्ताव किया गया है । केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के ९ और केन्द्रीय समिति के २७ लोग भी नये दल में शामिल हैं । ये जानकारी सांसद प्रदीप यादव ने दी है ।

यह भी पढें   गुठी और कुटी के घरों और झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में विरोध प्रदर्शन

नामावली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com