Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश में रहने वाले नेपाली भी मतदान कर सके – जनमत

 

काठमांडू, वैशाख २४ – जनमत पार्टी ने मांग की है कि विदेश में रहने वाले नेपाली भी आम निर्वाचन में मतदान कर सके इसके लिए व्यवस्था मिलाई जाए ।
आज परराष्ट्रमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ को पार्टी के अध्यक्ष ड‘ा. सीके राउत ने ज्ञापनपत्र सौंपते हुए आग्रह किया है कि प्रवासी नेपालियों को मतदान करने की व्यवस्था की तैयारी तत्काल ही शुरु करनी चाहिए ।
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि प्रवासी नेपाली विदेश से ही मतदान कर सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि इस विषय में गम्भीर होकर अभी से ही तैयारी करनी चाहिए । इसके साथ ही ज्ञापनपत्र में विभिन्न देश में रहे नेपालियों के पासपोर्ट नवीकरण करने में जो महीनो लग जाते हैं इसे हटाया जाए , इस ओर भी ध्यानाकर्षण करवाया गया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *