राष्ट्रपति के सलाहकार नेपाल जो अभिव्यक्ति दे रहे हैं ये राष्ट्रीय हित के विपरीत है – ओली
काठमांडू, वैशाख २८ –
नेपाल के १०० रुपए के नोट में सरकार ने नया नक्शा रखने को जो निर्णय लिया है इस निर्णय के प्रति राष्ट्रपति के विज्ञ सलाहकार ने सरकार के निर्णय विरुद्ध में अभिव्यक्ति दी है । इसे लेकर नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने आपत्ति जताई है । शुक्रवार बानेश्वर में हुई संसदीय दल की बैठक को संबोधन करते हुए उन्होंने आपत्ति जताई है ।
सरकार द्वारा १०० रुपए के नोट में नेपाल के नए नक्शे को रखने का निर्णय लिया गया है, उस निर्णय के प्रति राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के विज्ञ सलाहकार चिरञ्जीवी नेपाल विभिन्न सञ्चार माध्यम में जो अभिव्यक्ति दे रहे हैं । इस अभिव्यक्ति को लेकर उन्होंने प्रश्न किया है कि यह राष्ट्रपति कार्यालय की है या यह उनकी व्यक्तिगत राय है । उन्होंने इस विषय में राष्ट्रपति पोडेल से और सरकार की तर्फ से प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल से जबाव की मांग की है ।
उन्होंने संसद की बैठक में नेकपा एमाले की ओर से इस विषय में आवाज उठाने के लिए भी पार्टी के सांसदों को निर्देशन दिया । अध्यक्ष ओली ने आरोप लगाते हुए कहा कि सलाहकार नेपाल जो अभिव्यक्ति दे रहे हैं ये राष्ट्रीय हित के विपरीत है ।


