गृहमन्त्री द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब प्रधानमन्त्री दें – गगन थापा
काठमांडू, वैशाख २९– नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपित जीबी राई को भगाने का जो आरोप उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने लगाया है उस आरोप का जवाब प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को देना होगा ।
शनिवार चितवन में उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने ने कहा था कि जीबी राई को पिछली सरकार ने भगाया है । शनिवार कांग्रेस संसदीय दल के बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए थापा ने कहा है कि गृहमन्त्री द्वारा दिए गए उक्त अभिव्यक्ति का जवाब प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को देनी होगी ।
थापा ने कहा कि ‘गृहमन्त्री ने इससे पहले के सरकार पर यह आरोप लगाया है पिछली सरकार ने जीबी राई को भगाया है । पिछली सरकार प्रचण्ड के ही नेतृत्व में थी । इसलिए गृहमन्त्री रवि लामिछाने ने जो कहा है इसका जबाब प्रधानमंत्री प्रचण्ड को देना होगा ।

