Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का जनकपुरधाम में भव्य स्वागत

 
जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का जनकपुरधाम में भव्य स्वागत

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।जगत गुरुश्री रामभद्राचार्य जी महाराज शनिवार को सीतामढ़ी से जनकपुरधाम पहुंचे। भिट्ठा मोड़ से ही कड़ी सुरक्षा मेंदर्जनों वाहनों के साथ जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में जानकी मंदिर आए। राम भद्राचार्य जी महाराज ने जानकी मंदिर में पूजा अर्चना किए। जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने अंगवस्त्र पहनाकर कर स्वागत किए। इस अवसर पर उनके दर्शन हेतु बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।जानकी मंदिर में ही राम भद्राचार्य जी महाराज ने भोजन किए। जानकी मंदिर की ओर से मिथिला व्यंजन का प्रबंध किया गया था।इस अवसर पर उपस्थित मिथिला की नारियों ने गीत के माध्यम से उन्हें खूब गालियां दी। जानकी मंदिर में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि 22जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। करोड़ों हिन्दूओं का सपना पूरा हुआ है। अगले साल इसी तरह जगत जननी सीता की प्रकाट्य स्थल पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में तीसरी बार मोदी की सरकार बन रही है। श्री राम भद्राचार्य जी महाराज ने नेपाल तथा भारत में हिन्दू की जनसंख्या में ह्रास होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम में भी निकट भविष्य में मैं राम कथा करुंगा। जानकी मंदिर के बाद वे अग्नि कुंड स्थित सुंदर सदन पहुंचे। सुंदर सदन के महंत श्री नवल किशोर शरण ने स्वागत किया। विहार कुण्ड होते हुए वे सीतामढ़ी चले गए।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा
जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का जनकपुरधाम में भव्य स्वागत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed