कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बाद मारा थप्पड़

भारत लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेएनयूएसयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है । कन्हैया कुमार को प्रचार करने के दौरान गले में माला पहनने के बहाने से, एक शख्स ने करीब आकर माला पहनाने के बाद कन्हैया थप्पड़ मार दिया। इसके चलते पूरे इलाके में अफरा तफरी की स्थिति हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा कन्हैया कुमार के करीब आता है और पहले उन्हें एक बड़ा माला पहना है उसके बाद अचानक वह कन्हैया कुमार पर थप्पड़ मार कर हमला कर देता है।
युवक द्वारा कन्हैया कुमार को अचानक मारे गए थप्पड़ के चलते कन्हैया समर्थक वहां एक्टिव हो गए और उन्होंने तुरंत युवक को पकड़ लिया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने वाले शख्स को कन्हैया समर्थक काफी बुरी तरह पीट रहे हैं।

