विपक्षी दलों की बैठक में जनमत अनुपस्थित, राप्रपा, लोसपा, जसपा, शामिल

काठमान्डू 18मई । जनमत पार्टी ने शुक्रवार को नेपाली कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया, कांग्रेस संसद को बाधित करते हुए सहकारी समितियों के धन के दुरुपयोग की संसदीय समिति से जांच कराने की मांग पर अड़ी हुई है. इसी सिलसिले में उसने सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी ।
संसदीय दल के नेता शेर बहादुर देउबा, जो कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, ने सरकार से बाहर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई. बैठक में प्रजातन्त्र पार्टी(राप्रपा), लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी(लोसपा), जनता समाजवादी पार्टी(जसपा)नेपाल ने हिस्सा लिया। लेकिन जनमत पार्टी ने भाग नहीं लिया.

