Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईस और विदेश मंत्री का निधन

 

तेहरान 20 मई

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत की पुष्टि हुई है। इस बात का दावा खुद ईरानी अधिकारियों ने उस समय किया जब वहां की सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया। रविवार को इब्राहिम रईसी और कई ईरानी अधिकारियों के लो जा रहा हेलीकॉप्टर एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने से ईरानी राष्ट्रपति रईसी के मारे जाने की बात कही गई। दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ibrahim Raisi Death Live) और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने के बाद उनकी मौत की आशंका जताई है। अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया,ईरानी मीडिया द्वारा दुर्घटाग्रस्त हेलीकॉप्टर का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में हेलीकॉप्टर के चिथड़े उड़े दिख रहे हैं और चारों ओर मलबा पड़ा है। 63 वर्षीय रईसी को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था और पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया और सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com