Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है भारत

 

काठमांडू, जेठ ७ –
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है । भारत–ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । दरअसल, रविवार को उस वक्त इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जब वह अजरैबजान से लौट रहे थे ।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है । भारत–ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना । दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है । ’ वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा । ’
विदेश मंत्री जयशंकर ने साथ ही इब्राहिम रईसी के साथ जनवरी में हुई कई बैठकों को याद किया । उन्होंने कहा, ‘उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं । हम इस त्रासदी के समय ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं.’ वहीं, ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूजÞ एजेंसी (आईआरएनए) ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और उनके साथ कई अधिकारियों की उत्तर–पश्चिमी ईरान में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है ।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

सोमवार की सुबह खबर आई कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है । उन्हें ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था लेकिन राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि सोमवार को हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के बाद हुई । इस हादसे में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर–अब्दुल्लाहियन समेत हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की भी मौत हो गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com